(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह के असामयिक निधन पर व्यापार कल्याण समिति, रसड़ा की ओर से नवीन कृषि मंडी परिसर में शुक्रवार की प्रात: 9 बजे से की एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें पुष्पार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं किसानों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की इस अवसर पर समिति के संरक्षक सुरेश चन्द ने कहा कि स्व. उमाशंकर सिंह के निधन से व्यापार कल्याण समिति ने अपना अभिभावक खो दिया है। उन्होंने कहा कि रसड़ा विधानसभा क्षेत्र ने सबका सम्मान करने वाले, गरीबों के मसीहा तथा जनप्रिय जननायक को खो दिया है। उनका निधन केवल रसड़ा ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए अपूरणीय क्षति है।उपाध्यक्ष जहीर अहमद ने कहा कि उमाशंकर सिंह जैसा सरल, संवेदनशील और जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि सदियों में एक बार जन्म लेता है। उन्होंने अपने कार्यों और व्यवहार से जनता के बीच जो विश्वास और सम्मान अर्जित किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा शोकसभा में उपस्थित व्यापारियों एवं किसानों ने दिवंगत नेता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।शोकसभा में महामंत्री आशुतोष सोनी, कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल जी, शौकत अली, अनिल गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, नसीर अहमद, नूर अली, मुख्तार अहमद, दीनदयाल शर्मा, रिजवान अली, मुमताज अहमद, प्रद्युम्न प्रसाद, जमशेद आलम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मुहम्मद युनूस ने की।







