बस की चपेट में आने से किशोर जख्मी नावकोठी. थाना क्षेत्र के महेशवारा पावर हाउस के निकट तेज रफ्तार बस के चपेट में आने से एक किशोर जख्मी हो गया.प्राप्त जानकारी के तहत मंझौल बखरी पथ पर गुरूवार को महेशवारा पावर हाउस के निकट बस की चपेट में आने से पहसारा निवासी दिलीप महतो के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार जख्मी हो गया.उसके साथी दीपक कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में भर्ती कराया गया है.






