बेगूसराय/नावकोठी /संवाददाता
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की शानदार जीत की खुशी में आज जिला अध्यक्ष सोनू शंकर के नेतृत्व में एक भव्य विजय यात्रा निकाली गई.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन सुराज संसदीय बोर्ड के नेता रजनीश कुमार और बिहार राज्य कोर कमेटी के सदस्य संजय गौतम विशेष रूप से शामिल हुए.पदयात्रा में युवा जिला अध्यक्ष अगम कुमार और युवा जिला उपाध्यक्ष मृणाल कुमार (भोला सिंह) ने अपनी पूरी टीम के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर और मिठाई बाँटकर जीत की खुशी मनाई.नेताओं ने कहा कि यह जीत बिहार में ‘सही लोग, सही सोच’ के नए राजनीतिक युग की शुरुआत है.बेगूसराय के युवाओं और आम जनता में इस जीत को लेकर भारी उत्साह है और आने वाले समय में जन सुराज पूरे बिहार की तस्वीर बदलेगा.
जन सुराज की विजय यात्रा, प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न






