Home / Politics / रसड़ा: मरहूम सौकत अंसारी के निधन पर विनोद कुमार सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना

रसड़ा: मरहूम सौकत अंसारी के निधन पर विनोद कुमार सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा नगर पालिका क्षेत्र के मद्दुमहल्ला निवासी जनाब मरहूम सौकत अंसारी (75 वर्ष) के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके निधन के उपरांत रविवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने उनके आवास पर पहुंचे इस दौरान विनोद कुमार सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और इस दुःख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने मरहूम सौकत अंसारी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की विनोद कुमार सिंह ने कहा कि किसी को इस दुनिया से चले जाना से परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। इस दुःख की घड़ी में वह शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now