युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने झालावाड़ से किया चुनावी शंखनाद, वरिष्ठ नेताओं व युवाओं का मिला व्यापक समर्थन
झालावाड़। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने आज झालावाड़ जिले से अपने चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा युवा कांग्रेस के स्थानीय प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया ।
झालरापाटन में विधायक सुरेश गुर्जर के कार्यालय पर हुआ स्वागत-अभिनंदन
चुनावी अभियान के दौरान अनिल चोपड़ा झालरापाटन स्थित विधायक सुरेश गुर्जर के कार्यालय पहुँचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और चुनाव के लिए शुभकामनाएँ दीं ।
वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात, मिला आशीर्वाद
प्रचार अभियान की शुरुआत में अनिल चोपड़ा ने झालावाड़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि युवाओं के जोश और वरिष्ठों के अनुभव का समन्वय ही संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करता है ।
इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने चोपड़ा को विजयश्री की शुभकामनाएँ देते हुए उनके द्वारा उठाए जा रहे छात्र एवं युवा हितों के मुद्दों की सराहना की ।
उत्साहपूर्ण स्वागत, कार्यकर्ताओं में जोश
झालावाड़ आगमन पर युवा कार्यकर्ताओं ने अनिल चोपड़ा का जोरदार एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। गगनभेदी नारों और जोश के माहौल के बीच कार्यकर्ताओं ने उन्हें विश्वास दिलाया कि झालावाड़ जिला पूरी मजबूती के साथ उनके नेतृत्व एवं विजन का समर्थन करेगा।
इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रत्याशी गिरिराज मीणा, खानपुर विधानसभा प्रत्याशी धर्म सिंह गुर्जर, प्रवीण गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह हाड़ा,अंतरिक्ष माथुर, नदीम मंसूरी, विलसन सुमन, मदनलाल वर्मा सरपंच, चेतन नरवाल, बबलू राठौर पार्षद, दिवांश सैनी,अशोक पुष्पद, अल्फ्ज, बकानी युवा कांग्रेस ब्लांक अध्यक्ष प्रत्याशी उज्ज्वल कुशवाहा, युवा प्रतिनिधि एवं स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने झालावाड़ से किया चुनावी शंखना….

Tagged:#POLITICS





