उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को जनपद में पूरी तरह सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी जालौन श्री समीर एवं पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत*ने जनपद के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
➡️निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया गया ।
➡️नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था और प्रवेश द्वार पर चेकिंग/फ्रिस्किंग प्रक्रिया की गहनता से जांच की गई।
➡️अभ्यर्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था और गोपनीय कक्ष (Confidential Room) की सुरक्षा का विशेष निरीक्षण किया गया ।
➡️ ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस बल और प्रशासनिक कर्मचारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता, मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









