Home / News / जनसुनवाई के नाम पर ढोंग, ब्लॉक में सिर्फ कुर्सियां कर रहीं ड्यूटी

जनसुनवाई के नाम पर ढोंग, ब्लॉक में सिर्फ कुर्सियां कर रहीं ड्यूटी

सुमेरपुर विकासखंड कार्यालय में पिछले तीन माह से जिम्मेदार अधिकारियों को सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में नहीं बैठने से जनसुनवाई स्थगित है। इससे दूर दराज से आने वाले ग्रामीण परेशान है। शनिवार को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक खंड विकास अधिकारी के साथ एडीओ पंचायत अपने कक्ष से गायब थे। ग्रामीण बाहर बैठकर अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे थे। खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार के तबादले के बाद ब्लॉक की व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार के चार्ज लेने के बाद से जनसुनवाई पूरी तरह से ठप है क्योंकि यह कभी 10 से 12 बजे तक बैठते ही नहीं है। इससे समस्याएं लेकर आने वाले ग्रामीण परेशान रहते हैं। शनिवार को 11:00 बजे मोराकांदर से आए रामनारायन, द्वारिका प्रसाद, मुंडेरा से आए सुरेश कुमार, विजय इंगोहटा से आए मनीष कुमार, दानिश अधिकारियों का बाहर छाव में बैठकर इंतजार कर रहे थे। कार्यालय में खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार, एडीओ पंचायत सुरेश कुमार के साथ विकास पटल के सभी लिपिक के कर्मी गायब थे। महज पत्र वाहक और सफाई कर्मी ही कार्यालय में बैठे हुए थे। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि आज तहसील दिवस की वजह से कार्यालय में उपस्थित नहीं थे सोमवार से प्रतिदिन बैठकर जनसुनवाई करके शिकायतों का निस्तारण करेंगे। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने बताया कि वह तहसील दिवस में गए हुए थे जनसुनवाई के लिए अधिकारी नामित है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now