झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
खानपुर-बकानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश गुर्जर का जन्मदिन पर झालरापाटन स्थित उनके निजी आवास पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समर्थक एवं क्षेत्रवासी विधायक सुरेश गुर्जर को बधाई एवं शुभकामनाएं देने पहुंचे।
सुबह से ही विधायक के निजी आवास पर बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर विधायक सुरेश गुर्जर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
वहीं प्रदेशभर के कांग्रेस नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।






