अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
मड़वारानी//आदिशक्ति मां मड़वारानी मंदिर में जिले के सम्माननीय शिक्षक साथियों द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महासचिव श्री तरुण वैष्णव जी, संयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री नित्यानंद यादव जी, गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के जिला सचिव डॉ. मनोज प्रधान जी, उत्कृष्ट शिक्षक श्री भागवत राठौर जी सहित केशव कश्यप जी, देव बर्मन जी, संतोष सायर जी, दिलेश्वर कंवर जी, त्रिनाथ मालाकार जी, मिथलेश कश्यप जी, आशीष सोनी जी एवं मुकेश बिंझवार जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने मां मड़वारानी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रसाद वितरण के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की सफलता में विशेष रूप से संतोष सायर जी, केशव कश्यप जी एवं देव बर्मन जी का सराहनीय योगदान रहा, जिनके प्रयासों से यह आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में सेवा और एकता का संदेश भी प्रदान करता है।







