छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना अंतर्गत सेमरिया हनुमान मंदिर के पास गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘हितग्राही सम्मेलन’ से लौट रही एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे के बाद लगा लंबा जाम
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना खौफनाक था कि एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया, वहीं कई यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
- सूचना मिलते ही 20 से ज्यादा एंबुलेंस मौके पर पहुँचीं। हादसे के कारण सड़क पर 4 से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने और राहत कार्य में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है।
- छिंदवाड़ा एसपी ने घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और हताहतों के आंकड़ों की पुष्टि की है। मरने वालों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं, 1 बच्चा शामिल है।






