Home / News / भरतकूप पुलिस टीम ने चोरी की योजना बना रहे 03 अपराधियों को किया गिरफ्तार

भरतकूप पुलिस टीम ने चोरी की योजना बना रहे 03 अपराधियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट संजय मिश्रा

चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप मनोज कुमार के मार्गदर्शन में थाना भरतकूप पुलिस टीम ने चोरी की योजना बना रहे 03 अपराधियों को 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस, 01 अदद छुरा लोहे का, 05 अदद रस्सी के टुकड़े व 01 अदद बोलेरो गाडी नम्बर UP 71 P 0469 रंग सफेद के साथ गिरफ्तार किया गया ।आपको बताते चलें कि दिनांक 17.09.2025 को उ0नि0 बलवन्त यादव मय हमराहीगण तलाश वाँछित अभियुक्त व रोकथाम जुर्म जरायम में रवाना होकर कस्बा भरतकूप से ग्राम टिटिहरा की तरफ जा रहे थे कि मुखविर ने सूचना दी कि सेहरा मोड पर एक सदिग्ध गाड़ी बोलेरो सफेद रंग न0 UP 71 P 0469 खडी हैं, जिसमें कुछ सदिग्ध व्यक्ति बैठे है और आपस में बात कर रहे है कि ग्राम छटन के पुरवा में लोग अपनी जानवर भेड़, बकरी आदि घर के बाहर बाधते है। पूरी तरफ से रेकी कर ली गयी है । आज छटन के पुरवा में जब सब लोग सो जाये तब वहाँ से घर के बाहर बधी बकरियो को खोलकर उनके पैर बांधकर गाडी में डाल लेगे यदि कोई शोर-शराबा होता है तो गाँव वालो को तमंचा व छुरा दिखा कर वहाँ से भाग लेगे। इस समय थाना भरतकूप क्षेत्र में वैसे ही आय दिन चोरो व बदमाशो की सूचना मिलती रहती है, जिससे जनता में भय व्याप्त है थाना भरतकूप पुलिस द्वारा मुखवीर के सूचना पर यकीन करते हुये बताये स्थान पर पहुंचे मुखविर खास ने सेहरा मोड से 200 मीटर गाडी पहले रोकवाकर गाडी में से ही इशारा कर बताया कि साहब सामने जो बोलेरो गाडी रंग सफेद खडी है इसी में कुछ संदिग्ध व्यक्ति है जो आज रात में ग्राम छटन के पुरवा में भेड बकरी के चोरी करने की योजना बना रहे है और मुखविर चला गया । थाना पुलिस छिपते छिपाते अन्धेरे का फायदा उठाकर गाडी के नजदीक पहुँचे और उसमें बैठे व्यक्तियो को आपस में वार्ता करते हुए सुना तो सभी लोग आपस में बात कर रहे थे कि और अधिक रात्रि होने पर ग्राम छटन के पुरवा के लोगो के सो जाने पर उनके घर के बाहर बंधी भेड बकरियो को खोलकर और रस्सी से उनके पैर बांधकर इसी गाडी में डालकर ले चलेगे। और फिर उन्हे बाजार में बेच देगे। उसमें से एक व्यक्ति बोला कि यदि कोई शोर शराबा होता है तो मै अपने तमंचे से फायर कर दूंगा। तथा दूसरा व्यक्ति बोला कि मै भी छुरा दिखाकर लोगो को डरा दूंगा। पुलिस को पूर्ण यकीन हो गया कि गाडी में बैठे संदिग्ध व्यक्तियो के पास नाजायज असलहा व छुरा है और ये लोग ग्राम छटन के पुरवा में चोरी के उद्देश्य से आये है। पुलिस द्वारा सिखलिये हुए तरीके से आवश्यक बल प्रयोग कर गाडी में बैठे तीनों व्यक्तियो को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते जामा तलाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम कमल गुप्ता पुत्र बाबू गुप्ता नि0 ग्राम शाखा थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर हाल पता ग्राम सकेटी थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर उम्र 45 वर्ष बताया। जिससे पैन्ट में खोसा हुआ एक अदद तमंचा 315 बोर तथा तमंचे में 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ तथा पहने पैन्ट के जेब से 210 रूपये बरामद हुआ। पकडे गये दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम भूरा शाह पुत्र इदरिश नि0 ग्राम सिमौर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर उम्र 28 वर्ष बताया हाथ में एक छुरा अदद व जेब से 350 रूपये बरामद हुआ। तीसरे व्यक्ति चालक से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम महताब अहमद पुत्र मोहम्मद सईद निवासी ग्राम सिमौर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर उम्र 38 वर्ष बताया । मौके से बरामद बोलेरो गाड़ी न0 UP 71 P 0469 रंग सफेद की तलाशी की तो उसमें बरामद गाड़ी से पीछे की तरफ 05 अदद रस्सी के टुकड़े बरामद हुये । पकडे गये अभियुक्तों से बरामद रस्सी के टुकडे और यहाँ सून सान जगह पर खडे होने के बारे में पूछा गया तो सभी अभियुक्तों ने बताया कि साहब हम तीनों लोग गाडी से धूम कर गांव गांव जाकर रेकी करते है कि किस गाँव में भेड बकरी व या अन्य कोई जानवर घर के बाहर व सड़क के किनारे बधा हो और उसके घर वाले अन्दर सो रहे हो तो रेकी करने के बाद हम तीनो लोग घर के बाहर बधी भेड बकरियो को खोलकर व इसी छुरे से रस्सी काटकर इसी बरामद रस्सियो से बाधकर गाडी में डालकर ले जाते है और उन्हे बाजारो में बेच देते है। हम तीनो लोग कल से ग्राम छटन के पुरवा में रेकी किये थे कि यहाँ के लोग अपने जानवर घर के बाहर /सड़क के किनारे बाधकर घर में सो जाते है। साहब हम लोग आज छटन के पुरवा में चोरी के उद्देश्य से आये थे । हम तीनो लोग और अधिक रात्रि होने का इन्तजार कर रहे थे कि आपने पकड लिया। पकड़े गये व्यक्तियो से बरामद बोलेरो गाडी न0 UP 71 P 0469 के कागजात तलब किये तो नही दिखा सके। पकडे गये व्यक्तियो में से व्यक्ति कमल गुप्ता ने बताया कि साहब यह वोलेरो गाडी मेरे नाम से है। हम इसे चोरी करने में प्रयोग करते है । इसी से चुराये हुये जानवर ले जाते है । बरामद बुलेरो गाडी के नम्बर ई चालान एप पर चेक किया गया तो बरामद बोलेरो गाडी UP 71 P 0469 कमल गुप्ता पुत्र बाबू गुप्ता नि0 सुकेटी गाजीपुर फतेहपुर के नाम से ज्ञात हुआ जिसका इन्जन नं0 GHCHE10221 व चेचिस नं0 C5E32673 है । बरामद बोलेरो गाडी के कोई कागजात ना होने पर धारा 207 एम.वीएक्ट में सीज किया गया। पकडे गये तीनो अभियुक्तो को जुर्म धारा 313 B.N.S व 3/25 , 4/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराते हुये समय करीब 22.45 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। तथा जुर्म स्वीकार एवं बरामदगी के आधार पर थाना भरतकूप में मु0अ0स0 158/2025 धारा 313 बी.एन.एस व 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now