-
Author: Express News Bharat
मुंगेली जिले के लोरमी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मरीज ने वार्ड की खिड़की से लटक कर खुदकुशी की है। मृतक का बुखार और शुगर सहित अन्य व्याधियों का इलाज किया जा रहा था। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।






