रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – राज्य मंत्री श्रम, सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार/ जनपद प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर, अध्यक्ष जिला कोआपरेटिव बैंक बांदा/ चित्रकूट पंकज अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, भाजपा जिला महामंत्री आलोक पांडेय की उपस्थिति में
भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत जनपद चित्रकूट स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र खोह में एक सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में पूर्व चिन्हित लाभार्थियों को सहायक यंत्र एवं उपकरण निःशुल्क वितरित किया गया । जिसमें जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती प्रियंका यादव ने बताया कि जनपद में
लाभार्थियों की कुल संख्या: 477,
सहायक यंत्र एवं उपकरणों की संख्या: 2686,सहायक यंत्र एवं उपकरणों की कुल लागत: लगभग ₹49 लाख 2 हजार
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत वितरित किए जाने वाले सहायक यंत्र/उपकरणों का विवरण जिसमें फोल्डिंग व्हील चेयर 296,
वॉकिंग स्टिक 405,बैसाखी 2,टेट्रापॉड 47,
ट्राइपॉड 14,फोल्डेबल वॉकर 10,बी.टी.ई (कान की मशीन) 188,चेयर स्टूल (कमोड सहित) 127,सिलिकॉन फोम कुशन 243
नी ब्रेस 888,एल.एस. बेल्ट 466
कुल योग 2686,यह शिविर वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज भारत सरकार की राष्ट्रीय बयोश्री योजना के अन्तर्गत सहायक यंत्र उपकरण का वितरण किया गया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की दिव्यांग जनों के लिए यह महत्वाकांक्षी योजना है उन्होंने कहा कि सभी दिव्यांगजनों को जिम उपकरण की उन्हें आवश्यकता है उसी के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।
कार्यक्रम के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया, कार्यक्रम के अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तथा दिव्यांग जन मौजूद रहे।
चित्रकूट – राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र खोह में दिव्यांगों को निःशुल्क उपकरण वितरण समारोह संपन्न






