Home / News / बिटिया ध्रुविका गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर होटल जीएस गार्डन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बिटिया ध्रुविका गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर होटल जीएस गार्डन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्ट – समीरज जैन

करेली। पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा देते हुए बिटिया ध्रुविका गुप्ता ने 15 सितम्बर 2025 को अपने जन्मदिन को एक अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज़ में मनाया। ध्रुविका ने होटल जीएस गार्डन परिसर में अशोक व आम के पौधों का रोपण कर जन्मदिन को यादगार बना दिया। बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता रहे यह संस्कार बचपन से ही देना जरूरी है जीवंत पर्यावरण रक्षण के लिये पौधारोपण वर्तमान की अनिवार्यता है अपने पहले जन्मदिन से पौधारोपण करने वाली बिटिया ध्रुविका गुप्ता सिद्दी ने अपने नवमें जन्मदिन पर सिद्दपीठ माँ बीजासेन देवी के दरबार श्रीहर्रई माता मंदिर, संकटमोचन भगवान हनुमान जी के दर्शन किये। तत्पश्चात होटल जीएस गार्डन में अशोक, आम के पौधे पौधे का रोपण कर अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर नगर के समाजसेवी सुरेन्द्र मोहन नेमा, ब्रजेश माते, जितेन्द्र-रुचिता गुप्ता, मौजूद रहे। इसके पहले भी सिददी एनजेएम स्कूल, विद्युत मंडल कालोनी, हर्रई माता परिसर, जीएस इन आदि स्थानों पर बेलपत्र, समी, आम, पीपल आदि के पौधो का सफल पौधारोपण कर चुकी है जो आज वृक्ष बनने की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर परिवारजन, रिश्तेदार और शुभचिंतको ने इस पर्यावरणीय पहल की सराहना की। पौधारोपण के बाद ध्रुविका ने सभी से अपील की कि वे भी अपने खास अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाएं और धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान दें।
ध्रुविका की इस पहल से समाज को यह संदेश गया कि खुशियों के पलों को सिर्फ जश्न तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें सार्थक बनाएं – जैसे ध्रुविका ने किया, जो निश्चित रूप से एक प्रेरणा है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now