अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
इंडियन पब्लिक स्कूल फरसवानी में आज 03 सितंबर 2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन IPS डायरेक्टर सूर्यकांत राठौर के मार्गदर्शन में किया गया।
समारोह में विद्यार्थियों के लिए कक्षावार विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मटका सजावट और बाँसुरी सजावट की गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी श्री कृष्ण एवं राधा के आकर्षक वेश में नजर आए।
कार्यक्रम का सुभारम्भ श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़ कर किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमति अंजुलता सोनी मैम ने अपनी सुरीली आवाज में श्री कृष्ण जी की भक्ति गीत से सभी को मंत्रमुकग्ध कर दिया।वहीं स्कूल की डाँस टीचर आकाँक्षा पटेल मैम ने राधा कृष्ण गीत में सुंदर नृत्य प्रस्तुत करके सबका दिल जीत लिया
विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमति मोनिका सोनी,दीप्ति यादव,नमिता मानिकपुरी, मंजू रात्रे, ने विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति रुचि और संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय के डायरेक्टर सूर्यकांत राठौर ने विद्यार्थियों को श्री कृष्ण के जीवन से प्रेम, सद्भाव, सत्य, अनुशासन एवं कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों से विद्यार्थियों को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की सहभागिता एवं उत्साह की सराहना की। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आनंद, रचनात्मकता और सांस्कृतिक सीख से भरपूर रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के टीचर्स शशिकला भारद्वाज, मिताली राठौर, शारदा बरेठ,रानू मानकपुरी, सुमन बरेठ,अंजली रात्रे,रंजीता कैवर्त,अन्नपूर्णा राठौर और श्वेता कंवर सभी का विशेष योगदान रहा।









