देहरादून:
चकराता रोड, घंटाघर के समीप स्थित ओम प्रकाश जी की निजी संपत्ति पर बनी वर्षों पुरानी मजार को कल देर रात उपद्रवियों ने शहर का माहौल खराब करने की नीयत से क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना के बाद पीड़ित ओम प्रकाश जी शिकायत दर्ज कराने खुरबुड़ा चौकी पहुंचे, जहां से उन्हें कोतवाली भेज दिया गया। हालांकि, कोतवाली में भी पुलिस द्वारा उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।
प्रशासनिक उदासीनता से परेशान होकर ओम प्रकाश जी ने आज जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली जी से मुलाकात कर मजार तोड़े जाने और पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने की पूरी जानकारी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली जी ने तत्काल संबंधित उच्च अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद उन्होंने पार्टी के देहरादून महानगर अध्यक्ष मो. इसराफिल खान जी को पीड़ित के साथ थाना कोतवाली भेजा। जन अधिकार पार्टी के इस कड़े हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आखिरकार कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चकराता रोड पर मजार क्षतिग्रस्त: जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के अध्यक्ष आज़ाद अली के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज





