बरेली । मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहेड़ी पुलिस ने 100 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार 5 जून को थाना बहेड़ी पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रामलीला मैदान स्थित मठ मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 100 ग्राम चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित (25) पुत्र भवानी शंकर निवासी ग्राम जवाहरपुर, थाना बहेड़ी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध चरस बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। पुलिस अब उससे मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई उनि नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
100 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज





