Home / Events / सिरोही में भीषण सड़क हादसा, थूर चौहारा के पास दुर्घटना में दो लोगों की मौत; मृतकों की पहचान हुई

सिरोही में भीषण सड़क हादसा, थूर चौहारा के पास दुर्घटना में दो लोगों की मौत; मृतकों की पहचान हुई

राजस्थान के सिरोही जिले में थूर चौहारा के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान ईश्वर पुत्र तगाराम मेघवाल, निवासी पाडिव गांव और जीतू सिंह पुत्र वचन सिंह पुरोहित, निवासी उड़ गांव, जिला सिरोही के रूप में हुई है।

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में भी मातम पसरा हुआ है। फिलहाल हादसे के कारणों और अन्य परिस्थितियों की आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

रिपोर्ट भरत सोलंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now