Home / News / प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा

बरेली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री के संबंध में अभद्र टिप्पणी और राशन कोटा वितरण को लेकर धमकीपूर्ण वीडियो वायरल करने के मामले में भुता पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को वायरल वीडियो की जांच में युवक की पहचान आदिल अंसारी (22) पुत्र बाबू बक्श, निवासी ग्राम केसरपुर, थाना भुता के रूप में हुई। आरोप है कि वीडियो में उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया तथा फर्जी अंगूठे लगवाकर राशन वितरण से संबंधित बातें और भविष्य में ऐसा करने की धमकी दी।
इस मामले में थाना भुता में एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान बीएनएस की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को मटकापुर नहर के पास ट्यूबवेल के निकट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वीडियो बनाने की बात स्वीकार करते हुए अपनी गलती मानी और भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की बात कही।

Tagged:
[post-views]
Share
Now