Home / Updates / यूपी पुलिस को मिला नया मुखिया योगी सरकार ने राजीव कृष्णा को बनाया नया DGP, जाने…..

यूपी पुलिस को मिला नया मुखिया योगी सरकार ने राजीव कृष्णा को बनाया नया DGP, जाने…..

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस को नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शनिवार को मिल गया है। योगी सरकार ने 1991 बैंच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को यूपी पुलिस का नया डीजीपी नियुक्त किया है। अब तक में आईपीएस राजीव कृष्ण डीजी विजिलेंस और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सीनियर आईपीएस राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले हैं। आईपीएस राजीव कृष्ण का नाम भावी डीजीपी के तौर पर सबसे आगे चल रहा था। इन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ के विश्वसीनय अधिकारियों में से एक माना जाता है। आईपीएस राजीव कृष्ण को अपराध पर रोकथाम लगाने और हाईटेक पुलिसिंग के लिए जाना जाता है। इन्हें ऑपरेशन पहचान एप के जरिए अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया। साथ ही ई-मालखानों से लेकर मुकदमों के ऑनलाइन रिकॉर्ड की सोच का श्रेय इन्हीं को दिया जाता है।

राजीव कृष्ण का इंजीनियरिंग से IPS तक सफर

सीनियर आईपीएस राजीव कृष्ण का जन्म 20 जून 1969 को हुआ था। राजीव कृष्ण ने पहले बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। उन्होंने 1991 में यूपीएससी क्लियर किया और आईपीएस के तौर पर नियुक्ति मिली। 1993 में आईपीएस कंफर्मेशन के बाद उनका सीनियर स्केल में प्रमोशन 10 अक्टूबर 1995 को हुआ।

[post-views]
Share
Now