Home / Politics / जूते मार-मारकर उतार देंगे अधिकारियों के बाल- बागपत में खुले मंच से BKU नेता की धमकी….

जूते मार-मारकर उतार देंगे अधिकारियों के बाल- बागपत में खुले मंच से BKU नेता की धमकी….

बागपत जिले में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के तेवर इन दिनों खासे उग्र हैं। इस आक्रोश के पीछे प्रमुख वजह है—स्मार्ट मीटर लगाने की योजना और बिजली विभाग की ओर से की जा रही छापेमारी

उत्तर प्रदेश का बागपत बीते दिन किसानों के गुस्से का गढ़ बन गया, जहां तिरंगा यात्रा’ के नाम पर जुटा जनसैलाब अचानक बिजली विभाग और स्मार्ट मीटर के खिलाफ गरजते आंदोलन में बदल गया. कलेक्ट्रेट का लोकमंच जब किसानों से भर गया तब वहां एक किसान नेता ने अधिकारियों को जूते मारकर बाल उतारने की धमकी दे दी. 

किसानों का आरोप है कि सरकार ने पहले वादा किया था कि उन्हें मुफ्त बिजली दी जाएगी, लेकिन अब हालात बिल्कुल उलटे हो गए हैं। न सिर्फ बिजली महंगी हो रही है, बल्कि अधिकारियों द्वारा छापेमारी कर किसानों को डराया और परेशान किया जा रहा है।
इस मुद्दे पर भाकियू नेताओं का कहना है कि सरकार की नीतियाँ किसान विरोधी होती जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटरों के ज़रिए जबरन बिल वसूले जा रहे हैं, जिससे पहले से ही महंगाई से जूझ रहे किसान और अधिक संकट में आ गए हैं।
आंदोलन तेज होता जा रहा है, और किसान चेतावनी दे रहे हैं कि अगर यह रवैया नहीं बदला गया तो वे सड़क पर उतरकर व्यापक विरोध करेंगे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now