Home / Stories / वार्ड 137 में जीशान कुरैशी ने ठोकी ताल, युवा चेहरे के रूप में मजबूत दावेदारी

वार्ड 137 में जीशान कुरैशी ने ठोकी ताल, युवा चेहरे के रूप में मजबूत दावेदारी

जयपुर।

हवा महल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 137 में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच युवा कांग्रेस के सक्रिय नेता जीशान कुरैशी ने चुनावी मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए जनसंपर्क तेज कर दिया है।

जीशान कुरैशी लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का काम कर रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी सक्रियता और समाजसेवा से जुड़े कार्यों के चलते उन्हें वार्ड में एक उभरते हुए युवा चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है।

जीशान कुरैशी का कहना है कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाना होना चाहिए। उनका मानना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

स्थानीय लोगों के बीच भी जीशान कुरैशी की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। समर्थकों का दावा है कि वे क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों से लगातार संवाद कर रहे हैं और जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

अब वार्ड 137 में चुनावी मुकाबला किस दिशा में जाता है और जनता किस चेहरे पर अपना भरोसा जताती है, यह आने वाला समय बताएगा। फिलहाल जीशान कुरैशी की सक्रियता ने वार्ड की सियासत में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now