Home / News / मारपीट व वीडियो वायरल प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

मारपीट व वीडियो वायरल प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

गागलहेड़ी थाना पुलिस ने मारपीट और वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त मिलन पुत्र मनोज यादव निवासी ग्राम बुढडाखेड़ा को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
पीड़ित प्रतीक त्यागी की तहरीर पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें मिलन सहित आरव, प्रिंस और जोहेब नामजद थे। मामला सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद और गंभीर हो गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने लगातार तलाश कर उक्त अभियुक्त मिलन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 29.11.25 को अपने साथियों आरव, प्रिंस और जोहेब के साथ मिलकर प्रतीक की पिटाई की थी तथा वीडियो बनाकर वायरल किया था। विरोध करने पर पीड़ित को फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रवेश कुमार, उप निरीक्षक राकेश शर्मा, उप निरीक्षक देवकरण शर्मा, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे!
रिपोर्ट नईम सागर

Tagged:
[post-views]
Share
Now