रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा अवगत कराया गया कि स्व० लवकुश सोनी, निवासी-कालूपुरपाही, कर्वी चित्रकूट की दिनांक 19.08.2025 को सडक दुघर्टना (एक्सीडेन्ट) में आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण उनकी पत्नी दीपिका सोनी द्वारा अपने बच्चों के पठन-पाठन /शिक्षा व्यवस्था को अनवरत बनाये रखने के लिये अपनी आर्थिक तंगी आदि परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रशासन/विभाग से सहयोग की अपेक्षा की गई है। जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चित्रकूट एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय के द्वारा प्रबंधक / प्रधानाध्यापक अमृतज्ञान इण्टरनेशनल, इंगलिश मीडिएम स्कूल कर्वी-चित्रकूट को प्रोत्साहित करने के फलस्वरूप स्व० सोनी के 02 बच्चे क्रमशः कक्षा-01 में शनि एवं कक्षा-02 में दिव्यांश को विद्यालय द्वारा निःशुल्क शिक्षा एवं आवागमन हेतु निःशुल्क विद्यालय वाहन की वचनबद्धता के दृष्टिगत विद्यालय को प्रशरित्र पत्र प्रदान किया गया।
चित्रकूट -डीएम पुलकित गर्ग की सराहनीय पहल, सड़क दुघर्टना में पिता की मृत्यु होने पर बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने हेतु किया निर्देशित






