सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित वार्ड 69 ढोली खान मोहल्ले में अफ़जाल ट्रेडर्स फर्म द्वारा नगर निगम से ठेका लेकर नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री और हल्के सरिए का प्रयोग किया जा रहा है, साथ ही पानी की निकासी की उचित व्यवस्था भी नहीं की गई है।
इन आरोपों के आधार पर स्थानीय लोगों ने संबंधित निर्माण कार्य को तुरंत बंद कराने की मांग की है और इसकी जांच कराने की आवश्यकता बताई है।
अनीश कुरैशी, शहज़ाद कुरैशी, फहीम कुरैशी, शादाब कुरैशी, शायान कुरैशी, फ़रमान कुरैशी, आमिर कुरैशी, गुलशेर मलिक, नदीम मलिक, बॉबी अंसारी आदि ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य को सही मानकों के अनुसार नहीं कराया गया, तो इसकी शिकायत आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष की जाएगी।






