Home / News / हनुमानगढ़ में कोहराम: किसानों ने वाहनों को फूंका, दीवार तोड़ी; पुलिस के लाठीचार्ज में….

हनुमानगढ़ में कोहराम: किसानों ने वाहनों को फूंका, दीवार तोड़ी; पुलिस के लाठीचार्ज में….

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में प्रस्तावित इथेनॉल प्लांट के विरोध ने हिंसक रूप ले लिया। किसानों का आरोप है कि प्लांट बनने से उनकी खेती, भूजल और आसपास के गांवों की सेहत पर गंभीर असर पड़ेगा। प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ किसानों ने बड़ा आंदोलन शुरू किया जो देखते ही देखते बवाल में बदल गया।

ट्रैक्टरों से तोड़ी फैक्टरी की दीवार बड़ी संख्या में किसान इथेनॉल प्लांट साइट पर पहुंचे। विरोध के दौरान भीड़ उग्र हो गई और प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरों से प्लांट की बाहरी दीवार तोड़ दी। कई जगह भारी क्षति की खबर है।कई वाहनों को आग के हवालेभीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश में हालात बिगड़ गए।

प्रदर्शनकारियों ने मौके पर खड़े कई वाहनों को निशाना बनाया। देखते ही देखते कई गाड़ियों में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में धुआं और अफरातफरी फैल गई स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा।

तनावपूर्ण स्थिति, भारी पुलिस बल तैनातपूरे इलाके में तनाव बरकरार है। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया है और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कई जगह इंटरनेट सेवाएं भी एहतियातन बाधित की गई हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now