Home / Trending / UP: अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारी जोरों पर’CM योगी आज अयोध्या दौरा कर लेंगे तैयारियों का जायजा……

UP: अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारी जोरों पर’CM योगी आज अयोध्या दौरा कर लेंगे तैयारियों का जायजा……

अयोध्या में आगामी 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई विशिष्ट व्यक्तियों अयोध्या पहुंचेंगे। हालांकि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (2 अगस्त) को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर के भूमी पूजन की तैयारियों का जायजा लेंगे। सीएम योगी आला अफसरों के साथ बैठक भी कर सकते हैं।

दोपहर में इस समय अयोध्या पहुंचेंगे योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 2 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन घंटे तक अयोध्या में रुकेंगे। शाम 5 बजे वो वापस लखनऊ लौटेंगे। वहीं, अयोध्या में सीएम योगी रामजन्मभूमि परिसर के नजदीक मानस भवन में सभी आला अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

दुल्हन की तरह सजी अयोध्या
रामलला की नगरी अयोध्या को भूमि पूजन से पहले दिवाली सी जगमग हो गई है। सरयू के घाट से लेकर पूरे शहर को सजा दिया गया है। अयोध्या में चारों तरफ दीए जल रहे हैं।

[post-views]
Share
Now