बखरी थाना क्षेत्र के चक हमीद वार्ड नंबर 5 में डीजे पर डांस करने से रोकने तथा अश्लील हरकत को लेकर मना करने पर मारपीट सो गयी।इसमें एक किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। किशोरी की मां अरुण मुखिया की पत्नी रूपम देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है की रविवार की संध्या आपने गांव के शादी समारोह मैं शामिल थी।हम लोग अपने रिश्तेदार आस-पास के महिला सब डीजे के साथ साथ चल रहे थे। इसी बीच गांव के उत्तम पासवान का पुत्र राजू पासवान छेड़खानी कर अश्लील हरकत करने लगा। जिससे हम लोगों ने उसे मना किया। जिससे नाराज होकर गाली देते हुए चला गया। कुछ देर के बाद मध्य रात्रि में मेरे घर के सभी पुरुष बारात चले गए थे। तभी मौके पाकर राजू पासवान कुंदन पासवान आरती देवी अमृता कुमारी सभी पेसर उत्तम पासवान एवं उत्तम पासवान सभी वार्ड नंबर 5 मेरे घर घुस आए और गाली गलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ करने लगे। आरती कुमारी मेरी बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। इसी बीच मेरी पुत्री सुंदरी कुमारी को पकड़ कर अर्ध नग्न करते हुए उसे छेड़छाड़ करने लगे। जब हम बचाने गए तो उक्त लोगों ने सुंदरी कुमारी को बुरी तरह पिटाई कर दिया। जिसे आनन फानन इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले गए। जहां गंभीर स्थिति को देखते हैं उसे बेगूसराय रेफर किया गया है। थाना में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक की गिरफ्तारी हुई है।
“चकहमीद में शादी समारोह में डांस से मना करने पर मारपीट, किशोरी गंभीर घायल; बखरी पुलिस ने एक युवक को मौके से दबोचा”





