आज दिनांक 21.10.2025 को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद सहारनपुर श्री आशीष तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस लाइन, जनपद सहारनपुर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति श्रद्धा सुमन/पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया गया ।
इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों ने शहीदों की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं अदम्य साहस को याद किया तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस स्मृति दिवस, उन अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का दिन है जिन्होंने अपने कर्तव्य के निर्वहन में सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस सदैव अपने शहीद साथियों के परिवारजनों के साथ खड़ी है और उनके कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को प्रतीकचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
रिपोर्ट नईम सागर








