Home / Events / Shree Surya Solar की वार्षिक ADM संपन्न भविष्य में और बेहतर सेवा देने का वादा…..

Shree Surya Solar की वार्षिक ADM संपन्न भविष्य में और बेहतर सेवा देने का वादा…..

श्री सूर्य सोलर की वार्षिक एडीएम मीटिंग देहरादून में संपन्न

देहरादून। श्री सूर्य सोलर की वार्षिक एडीएम मीटिंग देहरादून के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल होटल में आयोजित की गई, जिसमें पूरे प्रदेश से आए डीलर्स, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और कंपनी से जुड़े अधिकारीगण शामिल हुए।

कार्यक्रम में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के एरिया सेल्स मैनेजर श्री अंकित चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री सूर्य सोलर आने वाले समय में ग्राहकों को और बेहतर, सस्ती एवं भरोसेमंद सौर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने सौर ऊर्जा के महत्व और पर्यावरण संरक्षण में इसके योगदान पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रदेशभर के सभी डीलर्स और सेल्स प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष संदीप चौहान, एक्सप्रेस न्यूज़ भारत के MD इफ्तखार त्यागी, और पार्षद सुषमा जी विशेष रूप से मौजूद रहे।

अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now