उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हाल ही में “आई लव मोहम्मद” लिखे जाने को लेकर उठे विवाद पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने पहली बार खुलकर अपनी राय दी है। उन्होंने इसे सोची-समझी साजिश करार दिया और कहा कि अगर जिला प्रशासन चाहता तो इसे बातचीत से हल किया जा सकता था। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी छोटी-सी बात इतनी बड़ी आग कैसे बन गई और इसे जानबूझकर बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया।
आजम खान ने आगे कहा कि यह मामला देश की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुँचाने की कोशिश थी। उनका कहना है कि चाहे हालात कितने भी बिगड़ जाएं, समाधान हमेशा बातचीत के जरिए ही निकलता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर कोई किसी से प्यार करता है, तो यह उसका जन्मसिद्ध अधिकार है और ऐसे विवाद केवल सद्भाव बिगाड़ने की साजिश ही हैं।






