Home / News / स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं बांगो बाँध के स्वप्नदृष्टा, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और माटी पुत्र जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को कोरबा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम का पहला आयोजन दोपहर 1:30 बजे स्व. बिसाहू दास महंत उद्यान, घंटाघर रोड, कोरबा में होगा। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे स्व. बिसाहू दास महंत मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, कोरबा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत तथा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के नागरिक उपस्थित होकर स्व. बिसाहू दास महंत को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
स्व. बिसाहू दास महंत को छत्तीसगढ़ के विकास, जनसेवा और विशेष रूप से बांगो बाँध परियोजना के स्वप्नदृष्टा के रूप में याद किया जाता है। उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण करते

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now