बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित प्राचीन अवसानेश्वर मंदिर में देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गए और वहां रखे करीब 8 किलो चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
मंदिर के पुजारियों ने सुबह जब गर्भगृह का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। देवी-देवताओं के श्रृंगार में इस्तेमाल होने वाले चांदी के मुकुट, छत्र और अन्य आभूषण गायब थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरों ने पहले मंदिर की रेकी की होगी और सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों का फायदा उठाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
अवसानेश्वर मंदिर में 25 लाख की चोरी: गर्भगृह से 8 किलो चांदी लेकर फरार हुए चोर….






