Home / News / सेन संगवारी का द्वितीय वार्षिक कार्यकारिणी कार्ययोजना बैठक 23 मई 2026 को रायपुर में आयोजित

सेन संगवारी का द्वितीय वार्षिक कार्यकारिणी कार्ययोजना बैठक 23 मई 2026 को रायपुर में आयोजित

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
रायपुर//सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज हित एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने हेतु द्वितीय वार्षिक कार्यकारिणी बैठक सह वार्षिक कार्ययोजना बैठक का आयोजन दिनांक 23 मई 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक मायाराम सुरजन सभा कक्ष, राजबंधा मैदान, रायपुर में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला संयोजक एवं जिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति अपेक्षित रहेगी। बैठक में आगामी सत्र 2026-27 के लिए समाज के सर्वांगीण विकास हेतु विस्तृत वार्षिक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नशामुक्ति, वैवाहिक गतिविधि, रक्तदान एवं विधिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा कर आगामी वर्ष की योजनाओं का निर्धारण किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने समाज के सभी आमंत्रित प्रतिनिधियों एवं सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने एवं अन्य व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी हेतु बैठक में अपेक्षित प्रतिनिधि श्री विजय कुमार सेन (जिला संयोजक रायपुर) 6267744292, श्री प्रिंस सेन (नगर संयोजक रायपुर) 7000609842, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रस्तावों हेतु संपर्क श्री लोकनाथ सेन (प्रदेश सचिव) 9977580623 से संपर्क कर सकते है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now