जयपु; झुंझुनूं में नवलगढ़ का रहने वाला था कांस्टेबल, 2015 में भर्ती हुआ था जयपुर कमिश्नरेट में हरमाड़ा थाने में पदस्थापित था कांस्टेबल ,शहर में सीकर रोड पर सड़क हादसे में गंभीर घायल पुलिस कांस्टेबल संजय की मौत हो गई। करीब एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। सड़क पार करते वक्त 10 दिसंबर को सीकर हाइवे पर एक तेज रफ्तार टेंपों ने संजय को टक्कर मार दी थी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया था।
4 दिन पहले ही संजय गांव से छुटि्टयां बीता कर ड्यूटी पर लौटा था। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव को लेकर पुलिस गार्ड पैतृक गांव झुंझुनूं पहुंची। जहां अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय संजय कुमार बीजारणियां मूल रुप से झुंझुनूं जिले में नवलगढ़ तहसील के गांव कोलसिया का रहने वाला था। वह वर्ष 2015 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुआ था। यहां पिछले एक साल से जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में हरमाड़ा थाने में ड्यूटी कर रहा था। बीते 7 दिसंबर को ही संजय की शादी हुई थी।
10 दिसंबर को संजय वारंट तामील करवाने के लिए रवाना हुआ था। वह जयपुर सीकर हाइवे पर थाने के सामने सड़क क्राॅस कर रहा था। तभी तेज रफ्तार एक लोडिंग पिकअप उसे टक्कर मारकर चली गई। घटना का पता चलने पर पुलिस ने गंभीर घायल कांस्टेबल संजय को एक अस्पताल में पहुंचाया। जहां कल रात को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया!