Home / News / कार्यकर्ता की मेहनत ही संगठन की असली पूंजी” – वसुंधरा राजे ने मंडल अध्यक्ष के एक वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई

कार्यकर्ता की मेहनत ही संगठन की असली पूंजी” – वसुंधरा राजे ने मंडल अध्यक्ष के एक वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

कार्यकर्ता की मेहनत ही संगठन की असली पूंजी” – वसुंधरा राजे ने मंडल अध्यक्ष के एक वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई
बकानी : संत कमल किशोर नागर की भागवत कथा में आई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने भाजपा मंडल कार्यालय बकानी में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की शक्ति को रेखांकित किया। अवसर था मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा एवं इन्द्रसिंह गुर्जर के कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने का, जहां राजे ने अपनी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।
कार्यक्रम के दौरान राजे ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा:
संगठन की मजबूती पर: “एक वर्ष का यह सफल कार्यकाल केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि प्रत्येक उस कार्यकर्ता की जीत है जिसने बूथ स्तर पर पसीना बहाया है।”
कार्यकर्ताओं के सम्मान में “आपकी निष्ठा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। बकानी मंडल ने जिस एकजुटता के साथ जनता के बीच पैठ बनाई है, वह संगठन के लिए गौरव की बात है।”
विकास और विजन विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे।”
व्यक्तिगत परिचय और आत्मीयता
वसुंधरा राजे ने कार्यक्रम में मौजूद प्रत्येक कार्यकर्ता का व्यक्तिगत परिचय लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “मैं यहाँ एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि आपके परिवार के सदस्य के रूप में खड़ी हूँ। आपके सुझाव ही क्षेत्र के विकास का रोडमैप तैयार करेंगे।”
सम्मान और भव्य स्वागत
इससे पूर्व, पूर्व संसदीय सचिव श्री नरेन्द्र नागर की उपस्थिति में मंडल के पदाधिकारियों ने महारानी साहब का 21 किलो फूलों का हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्हें शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजे ने क्षेत्रीय विकास की चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनें और समाधान की दिशा में कार्य करें। कार्यक्रम में मंडल के समस्त जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now