पटना। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े लाखों लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। करीब पांच महीने से रुका हुआ भुगतान अब फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार ने पुरानी भुगतान व्यवस्था को ही जारी रखते हुए राशि भेजने पर सहमति दे दी है, जिससे लंबे समय से अटकी प्रक्रिया को गति मिलेगी।
केंद्र की सहमति मिलते ही राज्य सरकार भी सक्रिय हो गई है। राज्य सरकार ने तत्काल 4500 करोड़ रुपये जारी करने की मांग करते हुए भुगतान प्रक्रिया को शीघ्र शुरू कराने की पहल तेज कर दी है। इससे प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों को जल्द ही आवास निर्माण के लिए राहत मिलने की संभावना है।
पीएम आवास लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत






