Home / National / कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई….

कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई….

चित्रकूट – आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, अपर उप जिलाधिकारी अजय यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह व अन्य अधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम ने सरदार पटेल के जीवन एवं उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उनके अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और देशभक्ति से हमें सदैव प्रेरणा लेनी चाहिये इस अवसर पर सभी ने लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने एवं राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल कि इस जयंती में कलेक्ट्रेट के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट संजय मिश्रा

Tagged:
[post-views]
Share
Now