Home / National / पुनककला विद्यालय में सरदार पटेल की जयंती पर मेगा पी.टी.एम. का किया आयोजन….

पुनककला विद्यालय में सरदार पटेल की जयंती पर मेगा पी.टी.एम. का किया आयोजन….

भीनमाल: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पूनककला में मेगा पी. टी. एम. शिक्षक-अभिभावक बैठक का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपाराम प्रजापत ने की एवं कार्यक्रम संचालन दिलीपकुमार शर्मा ने किया । प्रधानाचार्य दीपाराम प्रजापत ने सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक देते हुए अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सहयोग का आग्रह किया। बी.एल.ओ. किस्तुराराम आचार्य ने निर्वाचन आयोग की एसआईआर योजना के बारे में जानकारी दी और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।


सांस्कृतिक प्रभाग प्रभारी दिलीपकुमार शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरक प्रसंग साझा किए तथा उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इतिहासविद् डूंगाराम सुथार ने अपने ओजस्वी संबोधन में भारत की 562 रियासतों के एकीकरण की गाथा प्रस्तुत कर सभा को भाव-विभोर कर दिया।
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर व्याख्याता सुभाषचंद्र, अध्यापक गिरिराज मीणा, उम्मेदसिंह, प्रहलादसिंह विरोली, अध्यापिका सुमन, नयना आचार्य, कंप्यूटर शिक्षक मनीष सैनी, सतीश आचार्य, रणछोड़राम एवं खींमाराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता निभाई।

इस मेगा पी टी एम ने न केवल सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को स्मरण कराया बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच संवाद एवं सहयोग को भी सशक्त किया।

रिपोर्ट भरत सोलंकी

Tagged:
[post-views]
Share
Now