फिरोजाबाद से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। तहसीलदार राखी शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए लखनऊ अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस बयान के बाद हुई है जिसमें उन्होंने जिला अधिकारी पर परेशान करने का आरोप लगाया था।
सूत्रों के मुताबिक, राखी शर्मा ने दावा किया था कि उनसे रिश्वत के तौर पर आई-फोन लिया गया। इस बयान के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया और मामले को गंभीरता से लिया गया।
जिला प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
फिलहाल, राखी शर्मा को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
DM पर रिश्वत में आईफोन मांगने का आरोप लगाने वाली तहसीलदार राखी पर गिरी गाज….






