Home / National / पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा थाना मऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया….

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा थाना मऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया….

चित्रकूट -आज दिनाँक 11.10.2025 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन एवं क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली की उपस्थिति में थाना मऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क,साइबर हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना व हवालात का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक मऊ को रजिस्टरों के अध्यावधिक करने,जनसुनवाई में त्वरित कार्यवाही,विवेचना,वारण्टी/वांछित आदि की गिरफ्तारी एवं साफ सफाई,बिजली,पानी, शौचालय आदि को ठीक कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह,पीआरओ प्रवीण कुमार सिह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट संजय मिश्रा

Tagged:
[post-views]
Share
Now