Home / News / मुख्यमंत्री की माता को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री की माता को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा (बलिया) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा रविवार को श्रीनाथ मठ रसड़ा के परिसर में श्रीनाथ मठ के महंत एवं महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी महराज के नेतृत्व में सम्पन्न हुई जिसमें दिवंग्त आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से विशेष प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री की माता सावित्री देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। इस दरम्यान महामंडेश्वर कौशलेंद्र गिरी महराज ने कहा कि सावित्री देवी ने एक सच्चे राष्ट्र भक्त को जन्म दिया है जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन को जन सेवा तथा भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now