Home / Events / बागपत में मां-बच्चों समेत तीन लोगों की हत्या,अफगानिस्तान विदेश मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने देवबंद गए थे मौलाना…

बागपत में मां-बच्चों समेत तीन लोगों की हत्या,अफगानिस्तान विदेश मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने देवबंद गए थे मौलाना…

बागपत जिले के गांगनोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहा मौलाना इब्राहिम के परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में मौलाना की पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियां शामिल हैं। घटना उस समय हुई जब मौलाना देवबंद में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। शनिवार सुबह मस्जिद में कुरान पढ़ने पहुंचे बच्चों ने जब तीनों के लहूलुहान शव देखे, तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

मौलाना इब्राहिम मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और गांगनोली गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ाने का कार्य करते हैं। वे अपनी 32 वर्षीय पत्नी इसराना और दो बेटियों पांच वर्षीय सोफिया और तीन वर्षीय सौम्या के साथ मस्जिद की ऊपरी मंजिल पर रहते थे। शुक्रवार को वे देवबंद के कार्यक्रम के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान किसी ने घर में घुसकर उनकी पत्नी और बच्चियों की बर्बर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

फिलहाल पुलिस ने पूरे क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। एसपी बागपत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है, जबकि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्यारों की पहचान की जा सके। एसपी ने बताया कि प्राथमिकता शवों का पोस्टमॉर्टम कराना और जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचना है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Tagged:
[post-views]
Share
Now