Home / Local / 147 एएसआई बने पुलिस अवर निरीक्षक, एसपी ने बैच लगाकर दी नई जिम्मेदारियों की जानकारी

147 एएसआई बने पुलिस अवर निरीक्षक, एसपी ने बैच लगाकर दी नई जिम्मेदारियों की जानकारी

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर पुलिस लाइन में सोमवार को सहायक अवर निरीक्षक से पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर ने प्रोन्नत हुए पुलिस पदाधिकारियों को बैच लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान कुल 147 सहायक अवर निरीक्षकों को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। बैच लगाए जाने के साथ ही प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर उनकी नई जिम्मेदारियां भी बढ़ गईं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों के बारे में जानकारी दी तथा कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
पदोन्नति मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा गया। समारोह के दौरान अधिकारियों ने प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में अब इन पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां पहले की अपेक्षा बढ़ेंगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
पिपिंग समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है। ऐसे में सभी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
147 पुलिस पदाधिकारियों की पदोन्नति से समस्तीपुर पुलिस बल में उत्साह का माहौल है। समारोह का समापन सभी नवप्रोन्नत पुलिस अवर निरीक्षकों को शुभकामनाएं एवं नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की कामना के साथ हुआ।

Tagged:
[post-views]
Share
Now