हरियाणा के फरीदाबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहा 8 अक्टूबर को एक युवक ने दहेज के लिए अपनी ही पत्नी को छत से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया जहा महिला की करवा चौथ की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका का नाम लक्ष्मी बताया गया है।
एक साल पहले हुई थी शादी
बता दे की लक्ष्मी की मां गीता ने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी बेटी की शादी राजीव कॉलोनी के लोकेश से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही लोकेश दहेज की मांग को लेकर लक्ष्मी को ताने मारता और मारपीट करता था। परिवार ने कई बार समझाने की कोशिश की,पर वो नहीं माना।
साथ ही 8 अक्टूबर को लक्ष्मी ने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसका पति फिर से दहेज के लिए उसे पीट रहा है। घबराई हुई गीता तुरंत अपने परिवार के साथ बेटी के घर पहुंची। वहां उन्होंने देखा कि लोकेश उनकी बेटी को बेरहमी से पीट रहा था। उसी दौरान उसने गुस्से में आकर लक्ष्मी को छत से धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को तुरंत बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया। लेकिन शुक्रवार की रात लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति लोकेश, ससुर हेतराम और अन्य ससुरालजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।






