उत्तर प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्यावरी से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है जिसमे 40 वर्षीय सुखवती, जो दो बेटों की मां और दो छोटे पोतों की दादी है, अपने 35 वर्षीय प्रेमी अमर सिंह के साथ घर से फरार हो गई। साथ में अपनी बहुओं के गहने और करीब 40 हजार रुपये नकद भी साथ ले कर फरार हो गई जो बहू की डिलीवरी के लिए रखे गए थे। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है और पुलिस के पास न्याय की गुहार लगा रहा है।

पीड़ित पति कामता प्रसाद, जो ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुखवती की मुलाकात करीब ढाई साल पहले भिंड जिले में मजदूरी के दौरान अमर सिंह प्रजापति से हुई थी। इसके बाद दोनों की गुप्त मुलाकातें शुरू हो गईं। कामता ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन सुखवती नहीं मानी। हाल ही में जब कामता अपने बेटे का इलाज कराने झांसी गए थे, तभी सुखवती ने मौका पाकर गहने, नकदी और अन्य सामान उठाया और प्रेमी संग भाग निकली।
बता दे की मऊरानीपुर कोतवाली प्रभारी ने जानकारी दी कि पीड़ित की शिकायत पर अमर सिंह और सुखवती दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन पर आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस की टीमें भिंड, मुरैना और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
रिपोर्ट:- कनक चौहान






