दिल्ली के आश्रम में हो रहे गंदे खेल का अब धीरे धीरे खुलासा हो रहा है। आपको बता दे की दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ पुलिस को अब बड़ा सुबूत मिल चुका है। जाँच में सामने आया है कि आरोपी बाबा अल्मोड़ा में छात्राओं के साथ रुका था। ये खुलासा तब जाकर हुआ जब दिल्ली पुलिस की टीम उत्तराखंड पहुंची और होटल स्टाफ से पूछताछ की गई। पुलिस का मानना है की होटल के कर्मचारी ने भी बाबा के वहाँ ठहरने की पुष्टि की है। फ़िलहाल टीम बाबा के ठिकानो और उसके नेटवर्क की गहराई से जाँच कर रही है।
इसी बिच संस्थान में बाबा की हरकतों को छुपाने और छात्राओं पर होते जुल्म को छुपाने वाली तीन वार्डन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि ये वार्डन लगातार छात्रो को डराती -धमकाती थी और पुरे मामले को दबाने की कोशिश करती थी।
जांच एजेंसियों का मानना है कि बाबा ने छात्राओं का शोषण करने के लिए एक संगठित तरीके से नेटवर्क बनाया था, जिसकी कड़ियां अब अलग-अलग जगहों से जुड़ती दिख रही हैं। पुलिस ने साफ किया है कि जल्द ही और गिरफ्तारी हो सकती है।
पुलिस अधिकारियो की माने तो आरोपी बाबा को अपने किए का जरा भी पछतावा नहीं है। उससे जितनी भी पूछताछ की गई है उसमे उसका रवैया किसे भी तरह ये नहीं लगा की उसे अपनी गलती का एहसास हुआ हो। आरोपी बाबा पूछताछ में किसी भी तरह सहयोग नहीं कर रहा है।






