Home / Updates / अमृतसर में सनसनी: ASI की हत्या के दोषी का मर्डर, घर के बाहर मारी गई गोलियां, जग्गू गैंग…..

अमृतसर में सनसनी: ASI की हत्या के दोषी का मर्डर, घर के बाहर मारी गई गोलियां, जग्गू गैंग…..

अमृतसर में गैंगवार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। 2012 में ASI रविंद्र पाल सिंह की हत्या के दोषी धर्मपाल उर्फ़ धर्मा की वीरवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। धर्मा हाल ही में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। घटना उस वक्त हुई जब वह रात 12 बजे अपनी गाड़ी घर के बाहर पार्क कर रहा था। तीन बाइक सवार हमलावरों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया।

इस सनसनीखेज हत्या की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पोस्ट में दावा किया गया कि धर्मा बंबीहा गैंग से जुड़ा था और जेल में रहकर उनके लोगों की जानकारी देता था। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now