भारत की दूरसंचार यात्रा का एक नया अध्याय शनिवार से जुड़ने जा रहा है। पीएम मोदी बीएसएनएल के स्वदेशी 4G नेटवर्क का शुभारंभ करेंगे। यह रोल आउट देशभर में 98 हजार साइटों पर होगा।
जोकि बीएसएनएल 4G पूरी तरह देश में विकसित टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। जिसमें सी-डॉट ने कोर नेटवर्क, तेजस नेटवर्क ने रेडियो एक्सेस सिस्टम और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने पूरे सिस्टम का इंटीग्रेशन किया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे “भारत की दूरसंचार यात्रा में ऐतिहासिक छलांग” बताया हैं। बीएसएनएल का 4G स्टैक भविष्य में 5G अपग्रेड के लिए भी तैयार है और कंपनी इस साल के अंत तक दिल्ली और मुंबई में 5G सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है।
इससे बीएसएनएल के 9 करोड़ से ज्यादा वायरलेस ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ भी मिलेगा। सस्ते रिचार्ज प्लान के कारण कंपनी से पुराने यूजर्स की वापसी की संभावना भी जताई जा रही है।
रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल






