Home / Updates / ‘स्वदेशी से बनेगा आत्मनिर्भर भारत’, पीएम मोदी के अभियान पर बोले मंत्री…..

‘स्वदेशी से बनेगा आत्मनिर्भर भारत’, पीएम मोदी के अभियान पर बोले मंत्री…..

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को देशवासियों से एक भावनात्मक अपील की — “आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, ये हर भारतीय की भागीदारी का अभियान है।” उन्होंने कहा कि जब हम बाजार में कोई भी चीज़ खरीदते हैं, तो अगर हम स्वदेशी यानी भारत में बना हुआ उत्पाद चुनते हैं, तो हम न सिर्फ एक सामान, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता को मजबूत कर रहे होते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस मुहिम को केवल नारे तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब दुनिया में आर्थिक अस्थिरता फैली हुई है, तब भारत को और अधिक सतर्क रहना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता किसानों की भलाई, छोटे उद्योगों का विकास और युवाओं को रोज़गार देना है। संसद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा दिलाया कि भारत की नीतियां पूरी तरह देशहित में केंद्रित हैं, और ‘मेड इन इंडिया’ को प्राथमिकता देना अब समय की मांग है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now